नेक रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

संवादसूत्र, बाराबंकी : जिला कारागार में रोजेदार बंदियों को वस्त्र वितरित किया गया। जेल अधिकारियों की मौजूदगी में 50 बंदियों को कपड़े प्रदान किए गए। बंदियों से गलत रास्तों का त्याग कर अच्छे रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया गया।


व्यापारी नेता जुनैद अंसारी, सोशल वर्कर ताजबाबा राईन द्वारा 50 निर्बल वर्ग के रोजेदार बंदियों को कुर्ता पैजामा वितरित किया। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने कहा कि रमजान माह में निर्बल वर्ग के बंदियों को वस्त्र वितरित करना एक अच्छी पहल है। जुनेद अंसारी ने कहा कि गलत रास्तों को छोड़कर अच्छे रास्ते पर बंदी चले और अच्छे नागरिक बने। जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।


इस बार 173 बंदी रखे है रोजा : वर्तमान समय में 173 बंदी रोजा रखे हुए हैं। जिसमें से 11 मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं। मुस्लिम बंदियों के साथ 12 हंिदूू बंदियों ने भी रोजा रखा हुआ है। जो हंिदूू मुस्लिम एकता की मिसाल बना हुआ है। जेल प्रशासन बकायदा रोजा रखने वाले बंदियों को अलग से भोजन की व्यवस्था करा रहा है।



मुस्लिम बंदियों को कराया गया रोजा इफ्तार


संवादसूत्र, बाराबंकी : जिला कारागार में शुक्रवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया बंदियों को रोजा इफ्तार कराया गया। इंसानियत फाउंउेशन की ओर से किए गए आयोजन में कारागार में निरूद्ध रोजेदार पुरुष बंदियों एवं रोजेदार महिला बंदियों ने रोजा इफ्तार में शिरकत की। संस्था के चेयरमैन अधिवक्ता हुमांयु नईम खान, दानिस सिद्दीकी, मो. हसीब, फारूक अय्यूब, शारिक अहमद, मनोज वर्मा मन्नू, फैसल हुसैन, फजलरुरहमान, जेल अधीक्षक आरके जायसवाल, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।