संवादसूत्र, दरियाबाद (बाराबंकी): दरियाबाद ब्लाक के खजुरी बाजार में कृषि विभाग की तरफ से कृषि निवेश मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए जैविक खादों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरक का प्रयोग करने से भूमि का उपजाऊपन नष्ट होता जा रहा है। खेतों की उर्वरा क्षमता बनाए रखने के लिए जैविक खादों का प्रयोग जरूरी है। विधायक ने खेतों में हरी खाद, गोबर व जैविक खादों के उपयोग को प्रेरित किया। किसानों से कहा कि केला, सब्जी, मेंथा, फूल आदि की उन्नत खेती कर आय बढ़ाई जा सकती है। कृषि विभाग के अफसरों ने भी विभागीय योजनाओं के बावत बताया। बाबा परमेंद्र सिंह, मुलायम, ओम प्रकाश अवस्थी, अखिलेश सिंहमौजूद रहे।
बरेठी : ¨तदोला में शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी हुई। उन्होंने हरी खाद, गोबर की खाद का अधिक से अधिक मात्र में प्रयोग करने और पशुपालन पर जोर दिया। प्रभारी कृषि रक्षा इकाई देवा तारेश्वर त्रिपाठी ने फसलों में लगने वाले रोगों के निदान, जल संग्रह, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालन पर प्रतिदिन 30 रुपये दिए जाने आदि विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भारतीय किसान मोर्चा सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने उज्ज्वला योजना, धनराशि, किसान पेंशन योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी दी।