घुंघटेर में महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियानः महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में दी जानकारी
घुंघटेर बाराबंकी: सोमवार को घुंघटेर पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें महिला बीट पुलिस ने स्थानीय महिलाओं को जागरूक किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य > महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग करना था।
ब्लॉक निंदुरा थाना घुंघटेर में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में "मिशन शक्ति" एवं "एंटी रोमियो टीम" के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, साइबर क्राइम, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर घुंघटेर पर तैनात उप निरीक्षक अंकुर यादव,मुख्य आरक्षी पूनम शर्मा, आरक्षी प्रेमा देवी, कॉन्स्टेबल ब्रजेश यादव, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दिनपनाह में महिलाओं और बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड लाइन के बारे में जानकारी दी।
महिला पुलिस बीट आरक्षी पारुल ने बताया कि अगर आस-पास किसी प्रकार का अपराध घटित होता है या किसी के साथ अन्याय होता है, तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, जिससे समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा, "पुलिस हमेशा आपके साथ है। डरने की कोई जरूरत नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस 24 घंटे आपके लिए तत्पर है।"
रिपोर्ट-आशीष कुमार