उपेंद्र समर्थकों से घिरे तो तनुज पहुंचे प्रभु की शरण

वादसूत्र, बाराबंकी: नवनिर्वाचित सांसद उपेंद्र सिंह रावत के स्वागत में एक ओर जहां उनके आवास पर सुबह से ही तांता लगा रहा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया कार्यकर्ताओं संग चुनाव के नतीजों की समीक्षा करते दिखे। गठबंधन प्रत्याशी रामसागर रावत भी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं संग चुनाव में हुई हार के कारण तलाशते रहे।


शुक्रवार को सुबह होते उपेंद्र सिंह रावत के लखपेड़ाबाग स्थित आवास पर लोग आने लगे। सुबह साढ़े आठ बजे वह घर निकल पड़े लोधेश्वर महादेवा तक जाने के बाद दोपहर में करीब 12 बजे फिर लौट आए क्योंकि आवास पर आगंतुकों का ताला लगा था लोग इंतजार कर रहे थे। दोपहर में दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा, टिकैतनगर चेयरमैन जगदीश प्रसाद, जवाहरलाल वर्मा, पंकज तिवारी, दिलीप मिश्र व लकी सिंह आदि ने पहुंचकर माला पहनाकर बधाई दी। महिला कार्यकर्ताओं ने भी गुलदस्ता देकर स्वागत किया।गो सेवा से की दिन श्रुुआत: सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी राम सागर रावत बृहस्पतिवार की रात दस बजे तक अपने बाराबंकी स्थित आवास पर रहे। इसके बाद वे रात में ही नई सड़क पैतृक आवास पर पहुंच गए।उन्होंने दिन की शुरुआत गो सेवा के साथ की और बाग भी गए। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात कुछ लोगों ने सत्तापक्ष के लोगों द्वारा जबरन घर के बाहर गोले छुड़ाने और भांगड़ा बजाने की शिकायत की। इस पर अपनी इज्जत का हवाला देकर उनसे शांति व धैर्य बनाए रखने को कहा। सुबह से ही लोगों का घर पर आना शुरू हो गया था। सब दु:खी थे, हमने सु:ख-दु:ख दोनों में हमेशा साथ होने भरोसा देकर उत्साह बनाए रखने को कहा। पूर्व सांसद ने बताया कि शिक्षमित्र, आंगनबाड़ी सहित कर्मचारियों का अभूतपूर्व समर्थन मिला। इसके लिए आभारी हूं।धनोखर जाकर किए बजरंगबली के दर्शनकांग्रेस के तनुज पुनिया ने सुबह नौ बजे धनोखर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा की। इसके बाद कार्यकर्ताओं संग चाय पी। दोपहर में आवास पर कार्यकर्ताओं संग बैठक कर किस बूथ पर कितने वोट मिलने की उम्मीद थी और वहां कितने वोट मिले। इसकी जानकारी करते दिखे। तनुज ने कई ऐसे गांवों के नाम लिए जहां उन्हें अधिक मत मिलने की उम्मीद थी लेकिन अप्रत्याशित रूप से वहां भाजपा को वोट मिले। इसके लिए उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निराश न होने को कहा। कहा, कांग्रेस का इतिहास ही संघर्ष भरा है। कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने के लिए कहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरजू शर्मा, विनोद कुमार, शेर बहादुर, राम हरख, मो. इरफान, सूफियान आदि मौजूद रहे।धनोखर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करते तनुज पुनिया ' जागरणलखपेड़ाबाग मुहल्ले में स्थित आवास पर नवनिर्वाचित सांसद उपेंद्र रावत का माला पहनाकर स्वागत करते विधायक सतीश शर्मा ' जागरण