मेंथा टंकी फटी बालिका झुलसी

संवादसूत्र, जैदपुर (बाराबंकी) : जैदपुर थाना क्षेत्र के अजपुरा गांव में शनिवार को किसान धर्मराज मेंथा की पेराई गांव के ही मायाराम की टंकी पर कर रहा था। उसकी बेटी नैनसी ईंधन झोंक रही थी। वह और अन्य मजदूर भी वहीं कार्य कर रहे थे। सायं चार बजे टंकी का पेंदा फट गया। जिससे निकले खौलते मलबे से नैनसी गंभीर रूप से झुलस गई। पास में खड़े किसान धर्मराज सहित कई अन्य भी झुलस गए हैं। चिकित्सक नितिन प्रकाश मल ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे होने से बालिका की हालत गंभीर थी। उससे जैदपुर सीएचसी से बाराबंकी रेफर कर दिया गया है। इससे पहले फतेहपुर के धरौली में मेंथा टंकी फटने से एक की मौत और दो झुलस चुके हैं। गुरसेल में तीन और सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के रमसहाय में चार लोगों की मौत हो चुकी है।