गला रेतकर महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

सू, रानीबाजार: देवकलिया में संदिग्ध हालात में एक महिला की गला रेतने से मौत हो गई। परिवारजन पहले हत्या की बात कह रहे थे। बाद में पुत्र ने मां के स्वयं चाकू से गला रेतने की बात कहकर घटनाक्रम को ही बदल दिया। जबकि, आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी थी। वारदात को हत्या या आरोपितों को बचाने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा यह भी है कि जब सुरेश मौके पर नहीं था तो उसे मां के स्वयं गला रेतने की कैसे जानकारी हुई।


मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकलिया निवासी सुरेश गौतम की मां सुदामा देवी (70) वर्ष का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। शुक्रवार को सुरेश के दो पुत्र मूंजापुर प्राथमिक विद्यालय पढ़ने गए थे। सुरेश और उसकी पत्नी खेत में धान की निराई करने गए थे। वह जंगली शब्द से अधिक चिढ़ती है। पहले परिवारजन का आरोप था कि शुक्रवार की 11 बजे किसी ने उसे जंगली कह दिया, इस पर पड़ोस में रहने वाले शिव मोहन की पत्नी यशोदा से झगड़ने लगी। महिला घर के अंदर गई और सब्जी काटने वाला एक चाकू ले आई और सुदामा का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के ही अजय कुमार ने 100 नंबर पर तत्काल सूचना देकर पीआरवी बुला ली। महिला को पुलिस ने चाकू सहित हिरासत में ले लिया था। महिला पुलिस से पूछताछ कर रही थी। अब मृतका के पुत्र सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां ने स्वयं गला रेत लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि बुजुर्ग महिला की मौत संदिग्ध है, आरोपित महिला को हिरासत में लिया गया था। जांच की जा रही है, गांव में पूछने पर बताया कि बुजुर्ग ने स्वयं गला रेत लिया है। मृतका के पुत्र ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।



 


मृत सुदामा के रोते-बिलखते परिवाजन