गौरव की जीत ने बढ़ाया सपा का गौरव

नई बातें जन जन की आवाज बाराबंकी


जैदपुर उपचुनाव भाजपा की सीट पर सपा का परचम


गौरव की जीत ने बढ़ाया सपा का गौरव


बाराबंकी।जैदपुर उपचुनाव में इस बार सपा के गौरव रावत ने भाजपा की सीट कब्जा कर एक बार फिर सायकिल की रफ्तार बढ़ाने का काम किया है।साथ ही गौरव की जीत से सपा का गौरव भी बढ़ा है।अंतिम राउंड में घोषित परिणाम के अनुसार सपा के गौरव कुमार रावत को 77401 मत प्राप्त हुए वहीं भाजपा प्रत्याशी अम्बरीष रावत को 72892 मत मिले।घोषित परिणाम के मुताविक सपा के गौरव रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अम्बरीष रावत को 4509 मतों से पराजित कर भाजपा की सीट पर सपा का परचम फहरा दिया।कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता पी एल पुनिया के सुपुत्र तनुज पुनिया को कुल 43365 मत ही हाशिल हुए।बसपा प्रत्याशी अखिलेश अम्बेडकर को मात्र 17910 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा।


बाराबंकी से अंकित कुमार यादव की रिपोर्ट