पराली जलाने पर किया जुर्माना

संवादसूत्र, फतेहपुर: धान की पराली (पुआल) जलाने पर तहसील प्रशासन ने तीन किसानों पर जुर्माना लगाया है। इसमें ग्राम गुरसेल में विशुन कुमार, धधौरा गांव के मंशाराम और सतीश चंद्र शामिल हैं। राजस्व निरीक्षकों की जांच में खेतों में पराली जलती हुई मिली। हर किसान पर 2500 रुपया अर्थदंड लगाया। हिदायत दी कि जुर्माने के बाद भी पुआल जलाया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।