राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति द्वारा जलाए जाएंगे 1100 दीपक

दीपावली की पूर्व संध्या पर उमरी में होगा दीप महोत्सव


आप सभी सम्मानितजनों/ माताओं,बहनों को अवगत कराया जाता है कि दीपावली की पूर्व संध्या पर दिनाँक 26 अक्टूबर 2019 दिन शनिवार को समय 4.00 बजे शाम को बाराबंकी जनपद के देवा विकासखंड स्थित राम औतार यादव स्मृति वाटिका उमरी में  राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के तत्वावधान में प्रथम बार दीप महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर समिति के लोगो (मोनोग्राम) व समिति के नाम तथा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय के नाम की रंगोली एवं जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ,सर्वशिक्षा अभियान, भ्रूणहत्या आदि संबंधित रंगोली बनाकर 1100 (एक हजार एक सौ )दीपक जलाएं जाएंगे।उक्त कार्यक्रम में आप सभी सम्मानितजन सादर आमंत्रित हैं।
     अतः आप सभी सम्मानितजनों/माताओं,बहनों से सानुरोध प्रार्थना है कि दीप महोत्सव के अवसर पर आगामी 26 अक्टूबर दिन रविवार  समय 3.00 बजे अपरान्ह को  आप अपने ईष्ट मित्रों के साथ पधार कर  अपने कर कमलों द्वारा कम से कम एक दीपक अवश्य प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए हमें अनुग्रहीत करें।हमें आशा नही पूर्ण विश्वास है कि दीप महोत्सव में 1100 लोग अवश्य सम्मिलित होंगे।