विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

फतेहपुर (बाराबंकी) : कोतवावी देवा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत के बाद से मृतका का पति और देवर फरार हैं। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बता रही है।


कोतवाली देवा क्षेत्र के ग्राम लोहजन निवासी रफीक की पुत्री रजिया बानों (20) का विवाह एक वर्ष पूर्व कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम रसूलपनाह निवासी मो. वैश से हुआ था। शनिवार को रजिया बानो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की चर्चा है। जबकि, मृतका के परिवारजन का कहना है कि जब वह फतेहपुर पहुंचे तो रजिया का शव घर में पड़ा मिला। मौके से उसका पति व देवर मो. शुएब फरार थे। रफीक का आरोप है कि उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 15 दिन पहले ही वह पुत्री को ससुराल भेजकर आए थे। पिता ने आरोप लगाया कि पुत्री की गला दबाकर हत्या की गई है। सीओ अर¨वद कुमार वर्मा व तहसीलदार रामदेव निषाद ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।