25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

 बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के आदेश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत असंदरा पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों गैंगस्टर मुकदमे में वांछित थे और एसपी ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित कर रखा था।


एसपी ने बताया कि असंदरा पुलिस ने बुधवार रात दो बजे ग्राम दुल्लापुर थाना असंदरा से रामकुमार और सुरेश को भोर 4.50 बजे उसके अपने गांव दफेदारपुरवा थाना देवा से गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी में निरीक्षक के साथ एसएसआइ प्रकाश चंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक रामसकल यादव, विजय कुमार यादव, सिपाही शिवकुमारी तिवारी, जयनरायन भी शामिल थे।



पुलिस हिरासत में वांछित इनामी


सात साल से फरार डकैती का आरोपित गिरफ्तारसंवादसूत्र, बाराबंकी : सात साल से चकमा दे रहे शातिर अपराधी को सफदरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले की कोतवाली नगर के सुआगाड़ा निवासी नसीम पुत्र गफूर को सफदरगंज पुलिस ने 21 नवंबर की रात गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम डकैती के मुकदमे में प्रकाश में आया था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसकी संपत्ति कुर्क कर चुकी थी।