अमेरिका के दल ने देखी केले की खेती

सतरिख (बाराबंकी): आधुनिक तरीके से फसलों का उत्पादन कर देश-विदेश में नाम रोशन करने वाले दौलतपुर के किसानों के खेतों में बुधवार को अमेरिका का दल पहुंचा। फसलों को देखकर खुश हुए। उनके उत्पादन का तरीका समझा।


हरख ब्लॉक के दौलतपुर निवासी किसान रोहित वर्मा के यहां बुधवार को अमेरिका से ग्रांट, दिल्ली से रिषभ, लखीमपुर खीरी से सोमिल चौहान, लखनऊ जिले से विकास सिंह, मुंबई से अनिल सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंचे। रोहित ने उन्हें अपने खेत में लगी केला की फसल दिखाई। फसल में लगे ढैंचा के बारे में टीम को जानकारी दी।


बताया कि यह रासायनिक खादों की कमी को पूरा करेगा। साथ ही केला में लगने वाले रोग को रोकेगा। इसमें इन चीजों की क्षमता है। टीम ने केला, टमाटर और तरबूज की फसलों के उत्पादन की जानकारी ली। अनिल, अमर सिंह सहित कई किसान व अन्य लोग मौजूद रहे