अयोध्या श्रीराम मंदिर के मुद्दे को लेकर कोर्ट के निर्णय

  • दिनांक-08.11..2019
     
      अयोध्या श्रीराम मंदिर के मुद्दे को लेकर कोर्ट के निर्णय के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह ने शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। ()  सुनील कुमार की रिपोर्ट7054501101
    जनपद बाराबंकी में 48 अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हाकंन किया गया है। सम्बन्धित क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सक्षम मजिस्ट्रेटों, अधिकारियों की तैनाती की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जाति के लोगों के साथ, व्यापारियों, स्कूल, काॅलेजों के प्रधानाचार्यो के साथ शांति समिति की बैठक की जा चुकी है। ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधानों को भी निर्देश दिये गये कि ग्राम स्तर पर किसी प्रकार का कोई विवाद न उत्पन्न हों।
     जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि किसी द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काउ पोस्ट डाले जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद को दो सुपर जोन में बांटा गया है। जोन व सेक्टर के अनुसार प्रशासन द्वारा अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को जनपद न छोड़ने के भी निर्देश जारी कर दिये है। जिलाधिकारी ने बताया कि अयोध्या से नजदीक जिला होने के कारण अत्यधिक संवेदनशील भी है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल द्वारा पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है।
     जनपद बाराबंकी में कंट्रोल रूम भी स्थापित किये जा रहे है, जो 24 घंटा सक्रिय रहेगा, जिसमें 08-08 घण्टे के अन्तराल पर जिला स्तरीय अधिकारी की ड्यूटी लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम नम्बर 05248-229916, 112, 05248-224232 और 9454417464 शिकायत हेतु सूचना दे सकते है।