ईदे जहिरा पर फूंका यजीद का पुतला

संसू, बाराबंकी : नगर के मुहल्ला पीरबटावन में ईदे जहिरा के मौके पर शुक्रवार को यजीद सैतान का पुतला फूंका गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा कासिम के नेतृत्व में पुतला फूंका। राजा कासिम ने कहा कि यजीद इस्लाम व इंसानियत का दुश्मन था। उसने हमारे मौला अली मोखाम हजरत हुसैन निवासे रसूल व उनके परिवार को तीन दिन भूखा प्यासा रखकर शहीद कर दिया था। जुबैर अहमद, फराद हुसैन विक्की आदि रहे।