गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

, त्रिवेदीगंज (बाराबंकी) : रायबरेली से लखनऊ गांजा लेकर जा रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से दस किलो गांजा बरामद किया है। लोनीकटरा पुलिस यह नहीं पता कर सकी कि यह गांजा किसको बेचता था और गांजा की तस्करी कब से की जा रही थी। फिलहाल पुलिस जांच किए जाने की बात कह रही है।


प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा नित्यानंद सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह दहिला चौराहे से थाना महराजगंज जिला रायबरेली के ग्राम मऊ गरबी निवासी लक्ष्मीकांत तिवारी को दस किलो गांजा के साथ पकड़ा गया।