घाट पर हमहूं अरघ देब हे छठ मइय्या..

छठ गीतों पर थिरके श्रद्धालु, महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य


संवादसूत्र, बाराबंकी : रेठ नदी का चिलहटा घाट हो या नागेश्वर नाथ मंदिर का अभरन सरोवर हो या फिर आवास विकास का बड़ा पार्क हो हर जगह सिर पर बांस की डालियों को लिए महिलाओं के मुंह से निकलते सुंदर गीतों के मध्य ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते बच्चे छठ के महापर्व के उल्लास में डूबे नजर आए। छठ मैय्या के जयकारों के बीच व्रत रखने वाली महिलाओं ने डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया। रविवार को श्रद्धालु उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देने के बाद इस महापर्व के कठिन व्रत का परायण करेंगे।


दोपहर से ही रही धूम


छठ पर्व को लेकर शनिवार को सुबह से ही घरों में उल्लास रहा। चूल्हे पर बनने वाली ठेकुए की सोंधी खुशबू के मध्य लोग तैयारियों में जुटे रहे। परिवार के लोग नहाने बाद नए वस्त्र धारण किए। इसके बाद घाट की ओर निकल पड़े। कोई चार पहिया वाहन से तो कोई दो पहिया वाहन या फिर टैंपो व बस से घाट पर पहुंचे। रेठ नदी के चिलहटा घाट नागेश्वर नाथ अभरन सरोवर, आवास विकास बड़ा पार्क के अलावा घरों की छतों पर डूबते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ महिलाएं छठ गीत गा रही थीं। घाट पर हमहूं अरघ देब हे छठ मइय्या, हम ना जाइब दूसर घाट छठ मइय्या, हमार मनोकामना पूरी करौ हे छठ मइय्या, गीत गा रही थीं। घाटों पर पहुंचने के बाद महिलाओं ने सुपली को फैलाकर रखा, सभी पर जलते दीपक के बीच छठ मइय्या के उठते जयकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। राम नाथ मौर्य, राजीव गुप्ता, ज्ञान प्रकाश मिश्र, विरेंद्र प्रधान, उदयप्रताप सिंह,, सूर्यपाल वर्मा, कुसुम वर्मा, किरन तिवारी, हनोमान यादव, पुष्कर मौर्य, अनिल मौर्य, सुनील मौर्य, कृपाल मौर्य, अशोक मौर्य, गांधी सोनी आदि मौजूद रहे। छठ महापर्व के मौके पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। बच्चों के साथ बड़ों ने भी छठ पर्व पर आतिशबाजी की।


आवास विकास स्थित बड़ा पार्क में छठ पूजा करतीं महिलाएं 'जागरण



नागेश्वर नाथ सरोवर पर छठ पूजा पर पुत्र से अघ्र्य दिलाती महिला 'जागरण


सूर्योदय के इंतजार में करेंगे रतजगा


श्रद्धालु बरखा त्रिवेदी, सोनिया पाठक, सोनाली मिश्र, रमा सिंह, पूजा, गौली, जानकी मिश्र आदि का कहना है कि सूर्याेदय के इंतजार में रतजगा करेंगे। सुबह उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देंगे।


ग्रामीण क्षेत्र में भी हुई पूजा दिया अघ्र्य


निंदूरा : क्षेत्र के बैनाताला, जयकरनपुरवा आदि स्थानों पर शनिवार को सायं छठ पूजन समागम करवाया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने ढलते सूरज को अघ्र्य देकर छठ माता की पूजा की।


नागेश्वर नाथ सरोवर पर छठ पूजा पर सुहाग लेतीं महिलाएं