हर्षोल्लास से मनी ईद मिलादुन्नबी

धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मजार रोड पर आकर्षक सजावट के साथ जगह-जगह सबील लगाई गईं। सरकार की आमद की खुशी में अन्य दीनी आयोजन भी हुए।


ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मजार शरीफ पर नक्शा सजाया गया। इसे देखने वालों की भारी भीड़ रही। परिसर में कई जगह कॉफी, पेस्ट्री आदि की सबील लगाई गई। 'सरकार की आमद.. मरहब्बा' के उद्घोष के बीच लोगों ने जमकर खुशियां मनाईं। इस मौके पर मजार रोड को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया था। घरों और मस्जिदों पर भी रोशनी की गई। 
बाजार पार्किंग पर भी जश्न का आयोजन हुआ। सरकार की आमद की खुशी में नात और कलाम पढ़े गए। लोगों ने सबील बांट कर खुशियां मनाईं। नगर पंचायत दफ्तर के पास मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ। नगर पंचायत के मोहल्लों में भी जश्न मनाया गया। लोगों ने घरों को झंडियों से सजाने के साथ घरों पर रोशनी की। कुछ जगहों पर बच्चों के लिए झूलों का इंतजाम कर उन्हें उपहार बांटे गए। कस्बे के जश्न में कस्बावासियों के साथ काफी जायरीन ने भी शिरकत की।इससे पहले शनिवार को नगर का झंडा जुलूस पूरी शानो शौकत के साथ निकाला गया। 
चेयरमैन साहबे आलम वारसी, सभासद रिजवान अहमद रिज्जू, सलमान,कफील, तालिब,नज्जू,गुड्डू,वैस मौजूद रहे।