मूक बधिर बच्चों संग मनाया ‘नेताजी’ का जन्मदिन

 बाराबंकी : समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 81 वें जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा। जनेस्मा में मूक बधिर बच्चों को फल व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।


सपा कार्यालय पर सदर विधायक सुरेश यादव ने हाफिज अयाज अहमद, अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में संचालित मूक बधिर बच्चों के कैंप में जाकर फल, टाफी व चॉकलेट देकर जन्मदिन मनाया। पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के बड़े समाजवादी और किसान नेता हैं। एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाले 'नेताजी' ने अपना राजनीति जीवन प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। अर¨वद यादव, डॉ कुलदीप सिंह, हफीज भारती, रामनाथ मौर्या, प्रीतम सिंह वर्मा, शिवम शुक्ला, अजय वर्मा बबलू, मोहम्मद नसीम कीर्ति, हुमायूं नईम खान, सरोज मौर्या, मो. सबाह, श्यामू त्रिवेदी, ज्ञान प्रकाश मिश्र, विश्रम पाल, यशवंत यादव आदि प्रमुख रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन स्थित नगर कार्यालय में जन्मदिन मनाया। केक काटा गया।देवा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने देवा में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। प्रेम प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष तालिब नजीब कोकब, सूरजपाल रावत, सूरजपाल गामा मौजूद रहे।जैदपुर: पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा, विधायक गौरव रावत ने मुजेहना कुटी आश्रम में कंबल का वितरण किया।



पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर कंबल वितरित करते पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा व विधायक गौरव रावत