सड़क हादसों में दो की मौत, 24 लोग घायल स्कूल से घर जा रही छात्र को बस ने रौंदा

 बाराबंकी: अलग-अलग हादसों में जिले में दो लोगों की मौत और 24 लोग घायल हो गए। पहला हादसा लखनऊ से बाराबंकी की ओर आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस बेकाबू होकर डिवाइडर में जा भिड़ी। इससे सवार 35 यात्रियों में से 22 लोग घायल हो गए। इसमें चार बच्चे, 10 महिलाएं और अन्य पुरुष यात्री शामिल हैं। पांच का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 13 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि चार लोगों को प्राथमिक इलाज कर छुट्टी दे दी गई है। रामनगर और रामसनेही घाट में छात्र समेत दो की मौत हो गई।


अयोध्या राजमार्ग पर लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही अनुबंधित बस नगर कोतवाली के असैनी पुल के पास डिवाइडर में जा टकराई। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। पुलिस को बुलाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में नाजिम खातून, तैबा (22), सर्बिया (40), कशिश (16), लुबना (17) घायल हैं। यह सभी हसनगंज लखनऊ के रहने वाले हैं। जिला अस्पताल में मलिहाबाद लखनऊ कीकामिनी (32) पत्नी पालू राम, सात वर्षीय पुत्र आदर्श, हसनगंज की आरती, इनकी पुत्री छह वर्षीय दिवांशी पाउली लखनऊ की सुनीता (28) व इनके पति सुशील कुमार, छह वर्षीय बेटा वंश, चुनौती हसनगंज के मनीष कुमार (16), फूलचंद्र, सहजराम,, टिकैतनगर के अरुवा असौर निवासी कुशमेश (17) , प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के ग्राम ढभौर निवासी राममूर्ति, इनका भतीजा श्रवण कुमार, सीतापुर के रामपुर मथुरा निवासी श्रीराम (35) इनकी पत्नी सीता घायल हुए हैं। वहीं देवकली निवासी कुरेशा (40) गंभीर हैं।


जागरण टीम, बाराबंकी : अलग-अलग दुर्घटनाओं में कक्षा दो की बालिका सहित दो लोगों की मौत हो गई। छात्र को कैसरबाग की बस रौंदते हुए निकल गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं तीसरी दुर्घटना में युवक गंभीर है।


रामनगर: ग्राम सुरजूपुर निवासी सात वर्षीय बालिका साक्षी पुत्री रामकरन प्राथमिक विद्यालय नचना से घर सुरजूपुर जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रास करते समय परिवहन निगम कैसरबाग डिपो की बस रौंदते हुए निकल गई। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने मासूम को बचाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यहां भी बस तेज रफ्तार से जा रही थी।


रामसनेहीघाट: क्षेत्र के ग्राम वीर निवासी रामसजीवन (50) भगवानपुर चौराहे से अपने घर जाने के लिए बाइक से मुड़ने लगे कि तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आ गए। टक्कर लगने से वह गिर गए, जिससे गंभीर रूप से घायल जो गए। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।


त्रिवेदीगंज: थाना लोनीकटरा क्षेत्र में हाईवे पर भित्ती पुरवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जैसाना थाना गोसाईगंज निवासी छेदालाल का पुत्र सुरेश कुमार घायल हो गया। युवक निजी काम से हैदरगढ़ से वापस लौट रहा था। तभी अचानक पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।



असेनी मोड़ के निकट डिवाइडर पर चढ़ी परिवहन निगम की बस और जिला अस्पताल लाया गया सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक ' जागरण


ये हो चुकी हैं दुर्घटनाएं


' दो सितंबर 2019 को मसौली थाना क्षेत्र में बहराइच हाईवे नहामऊ मोड़ के निकट अनियंत्रित बस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई थी।


छह सितंबर 2019 को बदोसराय क्षेत्र में मौलारायगंज के पास बस की चपेट में बाइक सवार की मौत हो गई थी।


12 सितंबर को हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मजदूरी करने आए असम के मजदूर की मौत बस दुर्घटना हुई थी।


 16 सितंबर को रामसनेहीघाट क्षेत्र में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। इसमें दो यात्रियों की मौत हो गई, और 22 लोग घायल हो गए थे।


 13 अक्टूबर को लोनीकटरा क्षेत्र में एक मौत। ' भिटरिया के पुल पर पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। बस में सवार 32 यात्री सवार थे। सभी को चोटें आई थी।


दुर्घटना में एयरलाइंस का इंजीनियर घायलसंवादसूत्र, बाराबंकी : स्कूटी से जा रहे दो बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें पूना के एयरलाइंस के इंजीनियर घायल हुए हैं, उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बहराइच के नेपालगंज निवासी सूरज जायसवाल (30) और कानपुर के शारदा नहर चंदलपुरम ब्लॉक नंबर 457 निवासी हर्ष मिश्र पुत्र अटल बिहारी मिश्र स्कूटी से लखनऊ जा रहे थे। सूरज महाराष्ट्र के पूना के एयरलाइंस में इंजीनियर है। लखनऊ एयरपोर्ट से उसे शुक्रवार की दोपहर दो बजे जाना था। शहर से लखनऊ की ओर जा रहे इन दोनों बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।