प्रदेश में 900 नई बसें चलेंगी, बढ़ाया जाएगा किराया: कटारिया

बरेली: परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा है कि प्रदेश में 900 नई रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। किराये में भी बढ़ोतरी होगी। सभी बस स्टैंड पर मदर फी¨डग सेंटर खोला जाएगा। निजी कंपनी से समझौता कर प्रदेश के 60 बस स्टैंड में सुपर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा, यात्रियों के लिए यह निश्शुल्क रहेगा। 250 बस स्टैंडों पर दिव्यांगजन और विभाग के मृतक आश्रितों के लिए स्टाल लगवाकर स्वरोजगार की व्यवस्था कराई जाएगी।


कटारिया शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के अफसर भी अपने कामकाज के सिलसिले में बसों से सफर करेंगे। इससे उन्हें बसों की कमियां और लोगों की समस्या की जानकारी होगी। यात्र के दौरान अफसरों को जब खुद तकलीफों का सामना करना पड़ेगा तब बसों की हालत में सुधार होगा।


इससे पहले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 'पं. दीनदयाल जी के चिंतन की फलश्रुति : सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' विषय पर आयोजित व्याख्यान को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर किसी को नौकरी नहीं दे सकती। सब अगर नौकरी करने लगेंगे तो व्यवस्था बिगड़ जाएगी। इसलिए मोदी सरकार ने स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसी योजनाएं शुरू की। कहा कि नौकरी करने वालों का व्यक्तित्व मर जाता है। इसलिए स्वरोजगार व स्टार्टअप शुरू करिए।