धूम धाम से से निकाला गया माँ गायत्री का कलश यात्रा

चल रे सखी एगो कलश उठा के माँ गायत्री जी के जय बोलअ


फतेहपुर (बाराबंकी) क्षेत्र  के  मुडेरी रोड  इसरौली में लंबे हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा आज बड़े ही धूमधाम से निकली | यात्रा 'विधि- विधान से पूजा अर्चना के बाद निकली| यात्रा लंबे हनुमान मंदिर  मुडेरी  रोड   मोहदीपुर  रमनगरा इसरौली  के रास्ते यज्ञ स्थल पहुँची | यहां कलश स्थापित किए गए करीब 1 किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा का जगह -जगह  स्वागत किया गया| इस यात्रा में  रामकुमार यादव, कमल प्रसाद सिंह(आचार्य) ,राज करन यादव, अरविंद कुमार मौर्या, अरून कुमार यादव, विनोद कुमार गुप्ता ,डी.पी. शुक्ला ,अवधेश कुमार सिंह(संपादक) ,आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हैं