ध्वजारोहण संग दिलाई गई संविधान की शपथ

संवादसूत्र, बाराबंकी: गणतंत्र दिवस का पर्व शहर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। संविधान की शपथ दिलाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति हुई।


 


पुलिस लाइन में परेड की सलामी डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने ली। संविधान की शपथ दिलाई गई। महिला टुकड़ी ने परेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ताइक्वांडों खिलाड़ियों ने करतब दिखाए। एसपी डॉ. अर¨वद चतुर्वेदी, सीडीओ मेधा रूपम आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन में ध्वजारोहण सीडीओ मेधा रूपम ने किया। डीडीओ केके सिंह, सीवीओ डॉ. मार्कंडेय व विकास भवन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। संचालन मुस्तफा खान ने किया।


 


स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम: शहर के लखपेड़ाबाग स्थित सेवेंथ डे पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या सामिया अली ने ध्वजारोहण किया। यहां प्रबंधक आफाक अली ने पर्व का महत्व बच्चों को बताया। राष्ट्रगान व भाषण प्रस्तुत किए गए। पायनियर मांटेसरी हाईस्कूल में प्रधानाचार्य सोम प्रभा मिश्र ने ध्वजारोहण किया। नीता श्रीवास्तव, कृतिका वर्मा, विवेक कुमार मौजूद रहे। बाबा गुरुकुल अकादमी गुरुकुल नगर में प्रबंधक हरपाल सिंह व प्रधानाचार्य रवि प्रकाश सिंह ने तिरंगा फहराया और मेधावियों को सम्मानित किया गया। पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में प्रधानाचार्या रेखा मिश्र ने, राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया ने ओबरी स्थित आवास व छाया चौराहा स्थित कार्यालय और जिला पंचायत भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने ध्वजारोहण किया। संविधान की शपथ दिलाई। लखपेड़ाबाग स्थित महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज व महारानी प्ले एकेडमी में प्रधानाचार्य रामकिशोर शुक्ला, रामसवेक यादव स्मारक इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. विकास यादव ने तिरंगा फहराया। नगर पालिका परिषद नवाबगंज परिसर में अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने ध्वजारोहण किया। देवा रोड स्थित गांधी भवन में पर्यावरणविद हाजी सलाउद्दीन किदवई ने ध्वजारोहण किया। यहां संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजवादी चितंक राजनाथ शर्मा ने किया। दिव्यांग सेवा समिति के कार्यालय भवन में सभासद फैसल ने ध्वजारोहण किया।


 


सागर नर्चर इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक मानस झुनझुनवाला व प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने ध्वजा रोहण किया। पतंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिला कारागार में जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। दो सिद्धदोष बंदियों को रिहा भी किया गया। आरएस यादव मेमोरियल मांटेसरी इंटर कॉलेज सत्यप्रेमीनगर व आरएस किड्स केयर सत्यप्रेमीनगर व गांधीनगर में ध्वजारोहण संस्थापक आरएस यादव ने किया। राजकमल रोड स्थित उम्मीद किरण स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों ने पर्व को धूमधाम से मनाया। अधिवक्ता मुचकुंद सिंह ने ध्वजारोहण किया। नपं बंकी स्थित बाबू ओमशुक्ला जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक श्याम किशोर शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


 


बेलहरा : परमेश्वर इंटर कालेज में प्रबंधक रामसागर वर्मा, जीआइसी में प्रधानाचार्य शिवकुमार, गायत्री विद्या मंदिर में पुणोश श्रीवास्तव, पुलिस चौकी बेलहरा में चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।


 


रामसनेहीघाट: रामसनेहीघाट तहसील पर एसडीएम ने झंडारोहण किया गया। सीएचसी, कोतवाली रामसनेहीघाट, ब्लॉक बनीकोडर ब्लॉक में कार्यक्रम हुए।


 


बरेठी: बरेठी क्षेत्र में स्थित महारणा प्रताप इंटर कॉलेज में समाजसेवी राजेंद्र यादव, राम अवतार यादव स्मारक वाटिका में धर्म कुमार यादव, देवा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मो. आरिफ ध्वज फहराया।


 


हथौंधा: जानकी प्रसाद गल्र्स मेमोरियल पीजी कॉलेज कोटवा सड़क में पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्र शेखर वर्मा ने झंडा फहराया। कृति पब्लिक स्कूल भगवानपुर में प्रबंधक हिमांशु सिंह ध्वजारोहण किया।


 


कोठी: कस्बा में स्थित बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, कोठी पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान माहेजबी द्वारा, मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में प्रधानाचार्य रणविजय सिंह, महाशिव शक्ति शिक्षा निकेतन, विद्यालय मदारपुर, प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुए।


 


सूरतगंज: किसान प्रशिक्षण केंद्र देवली में डॉ. एसपी शाही, रामबाबू द्विवेदी व महंत बीपी दास ने ध्वज रोहण किया। ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख अनीता रावत व बीडीओ विजय कुमार यादव, राजकीय इंटर कालेज सूरतगंज, बीआरजी पब्लिक इंटर कॉलेज, स्व. बाबू भगौती सिंह एजुकेशनल सोसाइटी काजियापुर में प्रबंधक पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजपाल सिंह ज्ञानू ने ध्वजारोहण किया।


 


गणोशपुर: नारायण सिंह इंटर कॉलेज गणोशपुर में एसडीएम आनंद वर्धन के नेतृत्व में ने गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणोशपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमाओं का अनावरण रामनगर विधायक शरद कुमार अवस्थी ने किया।


 


दरियाबाद: नगर पंचायत में चेयरमैन नूर आलम राइन ने पूर्व चैयरमैन मतीन अहमद खां व ईओ शालिनी त्रिपाठी की अध्यक्षता में तिरंगा फहराया। ब्लाक पर ब्लाक प्रमुख देवानंद पांडेय ने तिरंगा फहराया। कोतवाली दरियाबाद में एसएचओ शिवाजी सिंह, दरियाबाद ब्लाक में सीएचसी मथुरानगर, पशुचिकित्सालय पर झांकियां प्रस्तुत की गई।


 


त्रिवेदीगंज : मकनपुर प्रधान सरवर अली के नेतृत्व में रैली निकाली गई। बैजनाथ बालिका व स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नवोदय विद्यालय सोनिकपुर, रामेश्वरदास इंटर कालेज नेवाजगंज में रंगारंग कार्यक्रम हुए।


 


हैदरगढ़: एसडीएम योगेंद्र कुमार ने तहसील, चेयरमैन पूंजा दीक्षित ने नगर पंचायत कार्यालय, सभासद अयूब कुरैशी ने बछरावां चौराहा, ब्लॉक, सीएचसी, सीओ व खंड शिक्षाधिकारी नवाब वर्मा ने गणतंत्र दिवस मनाया।


 


देवा: गंगा देवी महिला महाविद्यालय में पूर्व विधायक छोटेलाल यादव, प्रतिभा शिक्षा निकेतन में प्रबंधक कौशल किशोर निगम, प्रतिभा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य गुरुमिलन वर्मा, ज्योति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज भटेहटा, आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन सलारपुर, राम सेवक यादव इंटर कॉलेज कासिमगंज में पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा ने झंडारोहण किया।


 


 


नारायण सिंह इंटर कॉलेज गणोशपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे ’ जागरण


जागरण टीम, बाराबंकी : गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय गीत के बाद झाकियां प्रस्तुत कर एकता का संदेश दिया। बच्चों ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से देशभक्ति उकेरी तो लोगों ने मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। विविध आयोजनों के साथ देश के महापर्व को मनाया गया। जिसकी ग्रामीण क्षेत्रों में धूम रही।


 


रानीबाजार: राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष संतकुमार वर्मा ने जिला कार्यालय में झंडा फहराया। ¨बदौरा स्थित समीर इंटर नेशनल स्कूल में कार्यक्रम हुए।


 


मसौली: बीणा सुधाकर ओझा ग्रुप ऑफ कॉलेज में झंडा फहराने के बाद सुंदर झांकियां पेश कीं। ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवाई ने झंडा रोहण किया। ग्राम पंचायत चंदवारा में ग्रामप्रधान प्रकाशिनी जायसवाल ने झंडारोहरण किया।


 


निंदूरा: राजकीय इंटर कालेज निंदूरा में प्रधानाचार्य डॉ. राम सिंह ने झंडा फहराया। राईस अहमद सिद्दीकी, अमित गुप्ता मौजूद रहे। स्वामी दिव्यानंद शिक्षा निकेतन, ग्राम बसारा स्थिति बेगम हजरत महल व रानी लक्ष्मीबाई स्मृति स्थल पर मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने झंडा फहराया।


 


सतरिख : कस्बे में स्थित राजीव मेमोरियल आदर्श विद्यालय में प्रबंधक डीके शुक्ला व कार्यकर्ता मो. रेहान कामिल, एनपीडी पब्लिक स्कूल बीजे मऊ में प्रबंधक अतुल दुबे ने ध्वजारोहण किया।


 


जैदपुर: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरख में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। कबड्डी, खोखो, बैंडमिंटन, ऊंची कूद आदि में बालिकाओं ने भाग लिया।


 


सिरौलीगौसपुर: सुंदर लाल इंटर कॉलेज औरेला सैदनपुर में राकेश कुमार दीक्षित, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. विजय कृष्ण यादव, सीता देवी पीजी कॉलेज में संरक्षक अवधेश शुक्ला ने झंडारोहण किया।


 


सुबेहा : थाना परिसर मे प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी अदनान ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी सना सगीर व लिपिक सतीश श्रीवास्तव मौजूद रहे।


 


 


संवादसूत्र, देवा: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर निकली परेड में यूपी की झांकी में सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह की प्रतिकृति को देखकर कस्बा वासी झूम उठे। झांकी में यूपी की गंगा जमुनी तहजीब, सांस्कृतिक समरसता और देवा शरीफ का सूफियाना मिजाज दिखा।


 


दिल्ली के राजपथ पर इस बार निकली यूपी की झांकी में शास्त्रीय संगीत के वाद्य यंत्र, काशी में बहती अविरल गंगा की छटा के साथ ही कबीर, संत रविदास और उस्ताद विस्मिल्लाह खां, विदुषी गिरिजा देवी की प्रतिकृतियों से प्रदेश की सर्वधर्म समभाव और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया था। झांकी में प्रदेश के धार्मिक पर्यटन और यूपी की सूफियाना तासीर को भी बखूबी दर्शाया गया था। झांकी पर विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के नृत्य करते कलाकारों के साथ ही देवा में स्थित सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र थी।


 


दरगाह के माध्यम से देवा शरीफ के सूफियाना मिजाज और प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाया गया था। रविवार को परेड में दरगाह की प्रतिकृति देखकर कस्बा वासी आह्लादित हो उठे। मसोलियम ट्रस्ट के चेयरमैन साद महमूद वारसी ने कहा कि प्रदेश की झांकी में सूफी संत के दरगाह की प्रतिकृति बाबा के सौहार्द के संदेशों को बढ़ावा देने वाला कदम है। प्रदेश के सर्वधर्म समभाव की झलक दिखाती झांकी समाज के आपसी सछ्वाव को और मजबूती प्रदान करेगी।


राजपथ पर निकली झांकी में सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह (सौजन्य -गूगल)


पुलिस लाइन में परेड के बाद एसआइ सौम्य जायसवाल को सम्मानित करते डीएम डॉ. आदर्श सिंह और पुलिस लाइन में आयोजित परेड में महिला जवान ’ जागरण


पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्रएं ’ जागरण


सम्मानित हुए पुलिस कर्मी


 


निरीक्षक अमरेश सिंह बघेल, आलोक मणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार मिश्र, धर्मेंद्र कुमार सिंह रघुवंशी, उप निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, प्रफुल्ल कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर मंजुल कुमार सिंह, आरक्षी अजीत कुमार सिंह, अनुराग, बृजभूषण व सुजीत कुमार, परेड के लिए एसआई सौम्य जायसवाल को एसपी डॉ. अर¨वद चतुर्वेदी ने सम्मानित किया।