दुष्कर्म के आरोपी की संपत्ति कुर्क

बाराबंकी। देवा क्षेत्र में तीन पूर्व हुए दुष्कर्म के केस में वांछित आरोपी की संपत्ति पुलिस ने सोमवार को कुर्क कर ली। पुलिस के मुताबिक तीन माह पूर्व देवा कस्बे के अफजल के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस केस में वांछित अफजल की संपत्ति कुर्क करने का कोर्ट ने आदेश दिया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी के घर से टीवी, फ्रिज, बर्तन, गैस सिलेंडर आदि जब्त कर लिया।