बाराबंकी में  कश्यप समाज द्वारा निर्धन कन्या विवाह समारोह

आज दिनांक 07/02/2020 दिन शुक्रवार को बाराबंकी में  कश्यप समाज द्वारा निर्धन कन्या विवाह समारोह  में जिसमें 46 जोड़ो के विवाह समारोह मे  सदर विधायक सुरेश यादव (बाराबंकी) व भारतीय  किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलेश यादव  एवं जिला अध्यक्ष बाराबंकी श्री रामचंद्र यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक कश्यप युवा जिला अध्यक्ष अनुराग कश्यप व नगर प्रभारी लखनऊ सानू कुमार यादव युवा जिला संगठन मंत्री श्रवण कुमार नगर उपाध्यक्ष लखनऊ जयदेव नंदन एवं अन्य सभी पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर उपस्थिति दर्ज कराई 
 इस कार्यक्रम में सदर विधायक सुरेश यादव बाराबंकी जी के साथ भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव जी ने कश्यप समाज के द्वारा आयोजित निर्धन विवाह योजना के कार्यक्रम में 46 जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान किया एवं हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।।