राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन

राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के बांशा मसौली में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी प्रवक्ता विजय गौड़ रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय समाज पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश के सभी लोगों को निशुल्क शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम रावत के अनुमोदन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह रावत ने राजेन्द्र कुमार रावत को प्रधान संघ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। और जिला प्रभारी बाराबंकी के पद पर अम्बिका प्रसाद रावत को मनोनीत किया गया। प्रधान संघ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का जो मिशन है, इस जातिमुक्त भारत मिशन को आम जनता तक लेकर जाएंगे और सर्व शिक्षित समाज बनाएंगे।  कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वास,  प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह रावत,राष्ट्रीय महासचिव बागी विद्या प्रसाद रावत, राष्ट्रीय सलाहकार विनय बाबू,राष्ट्रीय प्रवक्ता विजयगौड़,प्रदेश अध्यक्ष बेरोजगार संघ संदीप पासवान,जिलाध्यक्ष  अनूप सिंह,अमित कुमार, रामकिशोर अभिमन्यु राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।


Popular posts
Barabanki News: विशुनपुर में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में हमारा गांव कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम शेखपुर मखदूम आदि गांवों में स्वयंसेवी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
चित्र
Barabanki news: जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ब्लॉक फतेहपुर का किया औचक निरीक्षण
चित्र
Barabanki news: बाराबंकी: कोल्ड स्टोर ठेकेदार की हत्या का मामलाः
चित्र
Barabanki news: डीएम के प्रयासों से पार्वती को मिला उसका परिवार, उपहार देकर किया विदा
चित्र
Barabanki news: नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी ने प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक
चित्र