दबंगों द्वारा किया जा रहा ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा*

 (बाराबंकी) : ग्राम पंचायत की अनदेखी व राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते दबंगों द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है।


मामला जनपद बाराबंकी के तहसील फतेहपुर के ग्राम पंचायत दादनपुर का है।यहां दबंगों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। दबंग पहले से खेत खलिहान और ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा किये थे, अब वह दादनपुर के श्मशान घाट की जमीन पर भी कब्जा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शमशान घाट के पास ग्राम समाज जमीन की जमीन है। जो कभी यहां आने-जाने का रास्ता हुआ करता था। अब वह रास्ता भी खत्म कर दिया गया है। लेखपाल और ग्राम पंचायत प्रधान आदि की मिलीभगत से दबंगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। अवैध कब्जे से ग्रामवासी बहुत परेशान है। ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा कई बार इसकी लिखित शिकायत भी की गई। लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे लोगों में आक्रोश है।