शादी से पहले खौफनाक कदम:नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने की खुदकुशी, तीन दिन बाद होनी थी लड़की की शादी

 शहर के मंडोर थाना क्षेत्र की गऊ घाटी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर फंदा लगा अपनी जान दे दी। दोनों कई दिनों से रिलेशनशिप में थे। 30 नवंबर को लड़की की शादी होनी थी। इससे पहले ही दोनों घर से भाग गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

गऊ घाटी में आज तड़के कुछ लोगों ने एक पेड़ से एक युवक और युवती के शव लटके देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मरने वालों दोनों युवक और युवती नाबालिग हैं। दोनों ही एक दूसरे के पड़ोस में रहते थे। दोनों कई दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। 30 नवम्बर को लड़की की शादी होनी थी।

बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करता था। वहीं, पांचवीं कक्षा तक पढ़ी युवती उसके मकान के बिलकुल सामने ही रहती थी। दोनों परिवारों का एक-दूसरे के यहां आना जाना लगा रहता था। पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता ने गुरुवार को लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर आरएसी को तैनात कर दिया है। फिलहाल दोनों परिवारों के साथ समझाइश चल रही है।