कस्बा टिकैतगंज में सात दिवसीय कथा का किया गया आयोजन

 

बाराबंकी टाइम्स अखबार (बी बी टी न्यूज़ भारत)

निंदूरा बाराबंकी। कस्बा टिकैतगंज स्थित एक प्रतिष्ठान परिसर में चल रही सात दिवसीय शिव पुराण कथा में शुक्रवार को चौथे दिन कथा व्यास श्री पवन कौशिक जी महराज ने कहा कि जिसके मन में छल कपट होता है। वह कभी शिव को प्राप्त नहीं कर सकता। जिसका मन पवित्र है,वहीं शिव का वास होता है। जो मन में मैल रखता है, छल कपट रखता हैं, उसे कभी शिव की प्राप्ति नहीं होती है। कहा जाता है कि भगवान शिव की आराधना करने वाला भक्त कभी दुखी नहीं रहता। भगवान भोलेनाथ हर भक्त की सुनते हैं। भोले की भक्ति में शक्ति होती है। भगवान भोलेनाथ कभी भी किसी भी मनुष्य की जिंदगी का पासा पलट सकते हैं। बस भक्तों को भगवान भोलेनाथ पर विश्वास करना चाहिए और उनकी प्रतिदिन आराधना करनी चाहिए।कथा व्यास ने कहा कि शिव पुराण की कथा से संतानहीन लोगों सतांन की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही गंभीर रोगों से भी समस्त परिवार को मुक्ति मिलती है। शिव पुराण में इस बात का भी वर्णन मिलता है कि शिव पुराण के श्रवण करने वाले साधकों को शिवलोक में स्थान मिलता है। कथा को सुनने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। इस मौके पर आयोजक विशाल निगम,उमा निगम,दिनेश बाजपेई,सुधीर निगम,संजय गुप्ता,अमित बाजपेई,निरंकार,दिनकर श्रीवास्तव,राहुल मौर्य, शुभम निगम के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रोता पहुंचकर कथा का रसपान किया।

रिपोर्टर अशीष कुमार

Popular posts
Barabanki News: विशुनपुर में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में हमारा गांव कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम शेखपुर मखदूम आदि गांवों में स्वयंसेवी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
चित्र
Barabanki news: जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ब्लॉक फतेहपुर का किया औचक निरीक्षण
चित्र
Barabanki news: बाराबंकी: कोल्ड स्टोर ठेकेदार की हत्या का मामलाः
चित्र
Barabanki news: डीएम के प्रयासों से पार्वती को मिला उसका परिवार, उपहार देकर किया विदा
चित्र
Barabanki news: नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी ने प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक
चित्र