Barabanki News: प्रतिबंधित पेड़ काट रहे लकडहारो पर वन दरोगा ने की कार्यवाही

नही थम रहा क्षेत्र में अवैध कटान का धंधा, शाम ढलते ही गरजती है मशीन 

कुर्सी बाराबंकी। प्रदेश सरकार एक तरफ हरियाली को बढ़ावा देने के लिए तरह तरह के अभियान चला कर वृक्षा रोपण करा रही है। वही दूसरी तरफ क्षेत्र के बेखौफ लकड़कट्टे वन विभाग और पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए चंद पैसो की खातिर दिन रात हरे पेड़ों का सफाया कर रहे है। यदि चुनिन्दा लकड़हारों पर समय से पूर्व जिम्मेदार अधिकरियों ने लगाम नही लगाया तो आने वाले समय में क्षेत्र से जंगल और कीमती पेड़ो का सफाया हो जाएगा। जानकारी के अनुसार इस समय क्षेत्र में हरे छूट प्रजाति की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों का कटान तेज गति से हो रहा है। शाम ढ़लते ही इलेक्ट्रानिक आरा की गड़गडाहट क्षेत्र में कभी भी सुनी जा सकती है। एक ऐसा ही ताजा मामला देवां क्षेत्र के बैना गांव में जहां लकड़कट्टो ने चार नीम व दो गुलर के हरे पेड़ बिना परमिट जमींदोज कर दिया और जो भी लकड़ी कटी उसे ठिकाने लगा ही रहे थे। तभी गांव के ग्रामीण ने वन माफियाओं के मंसूबे पर पानी फेरते हुए वन विभाग को सूचना दे दी। वन विभाग को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और दिन दहाड़े पेड़ का बोटा बना रहे वेखौफ लकडहारो को धर दबोचा। बताया जाता है कि छः प्रतिबंधित पेड़ो को काटा गया है। वहीं वन विभाग की सक्रियता के चलते वन माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की गई है। अभियुक्त संख्या 1 साबिर पुत्र जबीर निवासी ग्राम अमानीगंज थाना इटौजा जिला लखनऊ अभियुक्त संख्या 2 सुभाष पुत्र भगवती निवासी ग्राम बैना थाना कुर्सी तहसील फतेहपुर बाराबंकी द्वारा 04 नीम 02 गूलर का अवैध कटान किया गया है उपरोक्त के विरुद्ध रेंज केस संख्या 03/2024_25 दिनांक 27.04.2024 इजरा किया गया है वन दरोगा ने वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।  

रिपोर्टर आशीष कुमार