Lucknow: जलालपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक घायल

लखनऊ। NH 30 पर उचौलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर में भीषण सड़क हादसा, जिसमें ट्रक व कार की टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी मृतक लखनऊ में कुर्मांचलनगर के रहने वाले एक ही परिवार के बताए जाते हैं। 

मृतकों में विमला उपाध्याय पत्नी दिनेश चंद्र उपाध्याय उम्र करीब 60 वर्ष, दीपक उपाध्याय पुत्र दिनेश चंद्र उपाध्याय उम्र करीब 40 साल, राजीव उपाध्याय पुत्र दिनेश चंद्र उपाध्याय उम्र करीब 35 वर्ष, विमला उपाध्याय पत्नी स्व बुद्धि बल्लभ उपाध्याय और एक गंभीर रूप से घायल 

दिनेश चंद्र उपाध्याय पुत्र धर्मानंद उपाध्याय का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

रिपोर्टर आशीष कुमार