पांच प्रधान व डीसीसी पद पर मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

संवादसूत्र, बाराबंकी : पंचायत उपचुनाव में पांच ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के एक रिक्त पद पर मतदान शनिवार को होगा। मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा। शुक्रवार को त्रिवेदीगंज, सूरतगंज, सिद्धौर, सिरौलीगौसपुर ब्लॉकों से 70 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।


जिला पंचायत सदस्य की सूरतगंज चतुर्थ सीट से चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां 34 हजार 985 मतदाता है, जो इनके भाग्य का फैसला करेंगे। इस सीट पर 59 बूथ हैं, जहां शनिवार को मतदान होगा। जबकि ग्राम प्रधान के 14 बूथों पर चुनाव होगा।


यहां होंगे प्रधानी के चुनाव:त्रिवेदीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मंझार सीट पर प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। ब्लॉक सूरतगंज की ग्राम पंचायत ¨बदौरा धरथारिया व गौरा चक के प्रधानों की मृत्यु के बाद से दोनों सीटें रिक्त थीं।


सिद्धौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहब्बतपुर में सियाराम प्रधान की मृत्यु हो जाने से पद रिक्त था। सिरौलीगौसपुर के चौखंडी ग्राम पंचायत में रिक्त ग्राम प्रधानी के लिए चुनाव होगा।


यहां हो चुके हैं निर्विरोध : रामनगर के त्रिलोकपुर में डीडीसी का पद खाली था। सिर्फ एक ही पर्चा भरा जाने के कारण सीट निर्विरोध तय है।